फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी कर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां। मजदूरी करने के बाद मंगलवार रात घर लौट रहा एक मजदूर किसी वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल ले गई, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला भगत निवासी 38 वर्षीय विनोद कुमार सिंह कस्बा स्थित एक दुकान पर काम कर रहा था। मंगलवार की रात करीब 8:30 बजे वह गांव जिरौली मोड़ के पास पहुंचा। तभी मार्ग से गुजर रहे किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस विनोद को जिला अस्पताल ले गई। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें