फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन की पार्टी कर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज एटा मार्ग पर बाइक के डिवाइडर से टकरा जाने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। युवक अपने जन्मदिन की पार्टी कर वापस घर आ रहा था, तभी नदरई गेट गोशाला के समीप हादसा हो गया।
विज्ञापन

सड़क हादसे में मौत का शिकार अंकित वर्मा (20) पुत्र राजीव कुमार वर्मा निवासी सत्तार बैंड गली मोहल्ला जय जय राम हुआ। सोमवार को उसका जन्मदिन था। देर शाम वह दोस्तों के साथ पार्टी कर नदरई बांकनेर की ओर से वापस अपने घर आ रहा था। जब वह नदरई गेट पर गोशाला के समीप पहुंचा तो उसकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में राहगीर व आसपास के लोग एकत्रित हो गए। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की जानकारी उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जहां डॉक्टर ने उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया।
परिजन उसे लेकर अलीगढ़ जा रहे थे, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। अंकित का सोमवार को जन्मदिन था। जिसके चलते वह काफी खुश था, वहीं घर पर ही खुशी का माहौल था, लेकिन देर शाम सड़क हादसे के बाद जन्मदिन ही पर उसकी मौत से खुशी के स्थान पर गम का माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें