ट्रेन की चपेट में आया मोबाइल पर कान में लीड लगाकर गाने सुन रहा युवक,पत्नी बोली किससे के भरोसे पलेग?
- फोटो : Agra Dehat
बाह। कान में मोबाइल की लीड लगाकर गाना सुनने के दौरान अमाही गांव की मामीचंद (35) ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। मंगलवार की सुबह उगनपुरा गांव के पास ट्रैक के बगल में उसका शव मिला। उसके कान में मोबाइल की लीड लगी थी। हादसे से घर में कोहराम मच गया।
जैतपुर के अमाही गांव निवासी मामीचंद परिवार के साथ बाह के हनुमान नगर में किराये पर घर लेकर रहता था। वह मनसुखपुरा के ईंट भट्टे की गाड़ी चलाता था। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि सोमवार की शाम घर से बाजार के लिए निकला था। घर न लौटने पर परिजन रातभर खोजबीन करते रहे। मंगलवार की सुबह उसका शव ट्रैक किनारे मिला।
शव देखते ही पत्नी लक्ष्मी देवी और दो बच्चों आर्यन(10), भानू(7) रो रोकर बेहाल हैं। पत्नी ने बताया कि अब वह बच्चों को किसके सहारे पालेगी। इंस्पेक्टर बाह विनोद कुमार पवार ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।