फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बस की टक्कर से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत, बस चालक पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
किरावली। थाना किरावली के अंतर्गत ग्राम मिढ़ाकुर में मंगलवार को हुए सड़क हादसे में घायल 22 वर्षीय युवक की बुधवार देर शाम उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है और पीड़ित की तहरीर पर फरार बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। अनियंत्रित पीली बस ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को रौंद दिया था।
विज्ञापन

भरतपुर (राजस्थान) के थाना चिकसाना स्थित ग्राम बझेरा निवासी रामेश्वर पुत्र भीम सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने भतीजे मनीष (22) पुत्र केदार सिंह के साथ बाइक से मिर्जापुर (मलपुरा) से अपने घर वापस लौट रहे थे। मंगलवार शाम करीब चार बजे जैसे ही वे मिढ़ाकुर के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही एक पीले रंग की बस के चालक ने तेजी व लापरवाही से उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मनीष सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, उसके सिर में गहरी चोट आई थी। घायल मनीष को तत्काल आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार देर शाम इलाज के दौरान मनीष ने दम तोड़ दिया। थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़ित रामेश्वर की तहरीर के आधार पर बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें