फतेहाबाद। थाना डौकी क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात घरेलू कलह में युवक ने फंदे से लटक कर दी जान, घटना की जानकारी से परिवार में मचा कोहराम मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस के मुताबिक थाना डौकी क्षेत्र के गांव पटपरा निवासी सुमेर (28) ने बृहस्पतिवार की रात 9:00 बजे के करीब ग्रह क्लेश के चलते कमरे में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।जानकारी से परिवार में कोहराम मच गया है।सूचना पर पहुंची डौकी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
थानाध्यक्ष डौकी ने बताया कि युवक ने गृह क्लेश के चलते कमरे में फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।