फोटो 26 पीएम आवास के नाम पर ठगी के संबंध में क्षेत्राधिकार कार्यालय पहुंची महिलाए। संवाद
मैनपुरी। पीएम आवास के नाम पर युवक ने महिलाओं से लाखों रुपये ठग लिए हैं। पीड़ित महिलाओं ने इस संबंध में बुधवार को क्षेत्राधिकार को शिकायती पत्र दिया है।
मोहल्ला बागवान निवासी सावित्री राठौर ने बताया कि वर्ष 2023 में नगला रते निवासी राजेश कठेरिया ने प्रधानमंत्री आवास दिलाने की बात कही। उसने 5000 रुपए आवास दिलाने के नाम पर ले लिए। कुछ दिन बाद दस महिलाओं से 5-5 हजार रुपये और दिलवा दिए। राजेश कठेरिया ने अभी तक न तो किसी को आवास दिलाया और ना ही रुपये वापस करे। सभी महिलाओं ने क्षेत्राधिकारी को शिकायती पत्र देकर रुपये वापस कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।