फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अश्लील फोटो वायरल होने के भय से महिला ने की थी खुदकुशी

Tue, 15 Jul 2025 01:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने अश्लील फोटो वायरल के भय से खुदकुशी की थी। पति ने पड़ोस के रहने वाले युवक से पत्नी के संबंध होने की बात कही है। आरोप लगाया है पड़ोसी दंपती पत्नी को धमका रहे थे। इस वजह से उसने जान दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एलाऊ क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का शव घर में फंदे पर लटका मिला था। महिला की शादी 10 साल पहले हुई थी। परिजन की ओर से खुदकुशी किए जाने की बात कही गई थी। मगर, किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया था। महिला की मौत के मामले में पति ने अब चौंकाने वाला खुलासा किया है। केस दर्ज कराते हुए बताया कि पत्नी के पड़ोस में रहने वाले धर्मवीर उर्फ धर्मू से संबंध थे। आरोपी के पास पत्नी की कुछ अश्लील फोटो थीं।
फोटो धर्मवीर की पत्नी पूजा के हाथ लग गई थीं। आरोपी की पत्नी अक्सर उनकी पत्नी को अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर डराती धमकाती थी। समाज में बदनाम करने की बात कहती थी। जिस वजह से पत्नी मानसिक तनाव में रहने लगी थी। फोटो वायरल होने के भय के चलते पत्नी ने खुदकुशी कर ली। उनकी पत्नी की मौत की वजह आरोपी दंपती हैं। थानाध्यक्ष अवनीश त्यागी ने बताया कि मृतका के पति की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में गहनता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें