फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वकीलों के कार्य बहिष्कार से वादकारियों को मिल रही तारीख पर तारीख

Tue, 15 Jul 2025 01:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। वकीलों के कार्य बहिष्कार से वादकारियों को कोर्ट से केवल तारीख ही मिल रही है। राजस्व न्यायालय में नए वाद दायर नहीं होने से वकील आंदोलन की राह पर हैं।
विज्ञापन

वकीलों के कार्य बहिष्कार के चलते मुख्यालय पर तहसीलदार, दो नायब तहसीलदार, चकबंदी के तीन न्यायालय, राजस्व अधिकारी, एसडीएम सदर, एसडीएम न्यायिक, एडीएम, एडीएम न्यायिक, डीएम के न्यायालय में मुकदमों में केवल तारीखें ही लगाई जा रही हैं। इससे दूर दराज से आने वाले वादकारी को परेशानी हो रही है। नए मुकदमे भी दायर नहीं हो पा रहे हैं। सोमवार को राजस्व न्यायालयों में तारीख करने आए किशनी के मुंशीलाल, करहल के रतिभान सिंह, घिरोर के अजब सिंह का कहना था कि वकीलों के कार्य बहिष्कार से उनके मुकदमों की सुनवाई प्रभावित हो रही है। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सर्वेंद्र सिंह यादव का कहना है कि समस्या का समाधान नहीं होने तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें