फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी उम्र के प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक चार बच्चों की मां अपनी उम्र से आधे उम्र के प्रेमी के साथ चली गई। ठेल लगाकर गुजर-बसर करने वाले पति की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके बाद पुलिस ने प्रेमी व महिला को पकड़ लिया। लेकिन कोतवाली में महिला अपने प्रेमी के साथ ही जाने की जिद पर अड़ी है। वहीं पति व बच्चे भी फैसले का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक (38 वर्षीय) महिला चार बच्चों की मां है। पति ठेल लगाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। करीब एक माह पूर्व महिला घर का जेवर, नकदी और राशन आदि बेचकर 20 साल के प्रेमी के साथ चली गई। पति ने काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं लग सका। इसके बाद पति ने कोतवाली में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने शनिवार को प्रेमी व महिला को पकड़ लिया। आरोपी युवक हवालात के पीछे पहुंच गया। वहीं महिला ने पति के साथ जाने से साफ मना कर दिया। वह अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर ही अड़ी है। समाचार लिखे जाने तक मामले में कोई निस्तारण नहीं हो सका था। पुलिस अब न्यायालय में महिला के बयान दर्ज कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें