फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य खबर वन महोत्सव- पौधेरोपण मानव जीवन और स्वच्छ वातावरण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण- जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में रविवार को वन महोत्सव कार्यक्रम के दौरान 19.68 लाख पौधे एक दिन में रोपे जाने का रिकॉर्ड बनाया गया। जिला मुख्यालय से लेकर ग्राम पंचायत तक पौधरोपण कार्यक्रम हुए। सभी सरकारी, सामाजिक, शिक्षा संस्थानों में पौधरोपण किया गया। जिलाधिकारी सीपी सिंह ने कहा कि पौधरोपण मानव जीवन और स्वच्छ पर्यावरण के लिए बेहद आवश्यक है।
विज्ञापन

डीएम गंगावन में पौधरोपण के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जो भी पौधे रोपे गए हैं उनकी देखभाल की जाए। जिससे समुचित लाभ मानव जीवन को मिल सके। पौधे रोपने के बाद अपने स्तर पर गोद लेकर हर व्यक्ति फल-फूल और औषधि के पौधों की जिम्मेदारी संभाले। जिससे पौधे वृक्ष के रूप में विकसित होकर मानव जीवन के संरक्षण में योगदान करेंगे। सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने कहा कि सरकार ने 30 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिले में भी लाखों पौधे लगाए गए हैं। इनका संरक्षण आवश्यक है। एसपी मनोज सोनकर ने वन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण और उनका संरक्षण जरूरी है। मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र ने पौधरोपण कार्यक्रम की योजना बताई। पटियाली में विधायक ममतेश शाक्य ने कहा कि पर्यावरण का संतुलन गड़बड़ा रहा है उसे सही करने का एक मात्र रास्ता पौधरोपण है। जिला वन अधिकारी हरिशंकर शुक्ला ने कहा कि जिले में न्याय पंचायत स्तर तक पौधरोपण किया गया है। जन आंदोलन के माध्यम से इसे सफल बनाया गया है। प्रत्येक घंटे में कितने पौधे रोपित किए गए हैं इसका रिकॉर्ड भी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

आंकड़े की नजर से
- 23.50 लाख पौधे जिले में रोपने का लक्ष्य।
- 19.68 लाख पौधे रविवार को रोपित किए।
- 31 जुलाई तक पूरा किया जाना शेष लक्ष्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें