फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गोद में दो माह का मासूम, हाथ में कविता का पोस्टर

विज्ञापन
बाह: जरार में कविता की हत्या के दो​षियों को फांसी की सजा की मांग को लेकर गोद में दो माह के बेटे
विज्ञापन
बाह। गोद में दो माह का मासूम और हाथ में कविता का पोस्टर...दिल्ली में विवाहिता की हत्या पर बृहस्पतिवार की शाम परिवार और जरार की महिलाएं सड़क पर उतरीं। वारदात पर गुस्सा जताते हुए हत्यारोपी ससुरालीवालों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

शादी के महज 3 साल बाद ही कविता की हत्या किए जाने से परिजन ही नहीं, जरार के लोग भी गम और गुस्से में हैं। बृहस्पतिवार को जरार से लेकर बाह तक कविता के पोस्टर लेकर प्रदर्शन किए गए। बाह के एसीपी कार्यालय पर पहुंचीं महिलाओं ने दुधमुंहे बच्चे को दिखाते हुए दोषियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की।
एसीपी बाह जितेंद्र कुमार के अवकाश पर होने की वजह से बाह के इंस्पेक्टर को ज्ञापन सौंपा। कविता के भाई अभिषेक ने शादी के बाद से ही पति और ससुरालवालों पर दहेज के लिए कविता का उत्पीड़न करने, 22 सितंबर को उसकी हत्या करने का आरोप लगाया। कहा कि दिल्ली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है, जो विधि विरुद्ध है। अभिषेक के साथ उसके पिता शिशुपाल सिंह ने भी दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने ससुरालवालों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर फांसी की सजा की मांग की गई है। बेटी को न्याय दिलाने के लिए उन्होंने संघर्ष का ऐलान किया है। प्रभारी निरीक्षक ने ज्ञापन को उच्चाधिकारियों के माध्यम से दिल्ली पुलिस के पास भेजे जाने एवं विधिक कार्रवाई कराए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें