फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राजा की मंडी स्टेशन रोड पर गिरा पेड़, कार और स्कूटर दबे

Thu, 12 Mar 2026 02:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
राजा मंडी रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सड़क के डिवाइडर पर लगा एक पुराना पेड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन
आगरा। राजा की मंडी रेलवे स्टेशन रोड पर बुधवार दोपहर सड़क के डिवाइडर पर लगा पुराना पेड़ गिर गया। इससे एक कार और स्कूटर दब गए। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं लगी।
विज्ञापन


शाहगंज के सतीश कुमार बेटे मोहित के साथ खरीदारी करने निकले थे। रास्ते में भूख लगने पर दोनों राजा की मंडी रेलवे स्टेशन के पास ढाबा पर खाना खाने के लिए रुके। दोनों कार से बाहर निकल रहे थे, तभी पेड़ गिर पड़ा। उनकी कार का शीशा टूट गया। कार पेड़ के नीचे दब गई। दोनों ने भागकर जान बचाई। वहीं वाहन मरम्मत की दुकान के सामने दुकानदार अकील का खड़ा स्कूटर भी दब गया। घटना से मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कार सवारों ने पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में आक्रोश दिखा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें