कासगंज। खेल विभाग ने हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की है। 29 से 31 अगस्त, 2025 तक वृहद खेल एवं फिटनेस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उप कीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर जनपद स्तरीय 14 वर्षीय बालक हाकी, 30 अगस्त को सीनियर बालिका खो-खो, 31 अगस्त को सीनियर बालक / बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्टस स्टेडियम फरीद नगर सोरों में किया जाएगा। 31 अगस्त को ही साइकिल रैली का आयोजन होगा। विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किये जायेगें। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले इच्छुक खिलाड़ियों को आधार कार्ड की मूलप्रति के साथ छायाप्रति साथ में लाना अनिवार्य है।