खनन माफिया ने आगरा रजवाह के हैड पर अस्थायी पुलिया बनाकर हो रहा अवैध खनन,सिचाई विभाग के अधिकारिय
अछनेरा। अवैध खनन करने वालों ने बबरौद गांव के पास आगरा रजवाह के हेड पर अस्थायी पुलिया बना ली। इससे मिट्टी से भरे डंफर निकाले जा रहे है। अस्थायी पुलिया बना लेने से रजवाह का पानी रूक गया है। किसान सिंचाई के लिए परेशान हैं। सिंचाई विभाग में सुनवाई नहीं होने पर शनिवार को किसान एसडीएम से शिकायत करने तहसील पहुंचे।
बबरौद गांव के किसान वीरेंद्र सिंह, अगनपुरा के मान सिंह आदि का आरोप है कि अवैध रूप से पुलिया के निर्माण से आगरा रजवाह में आगे की ओर पानी नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। किसानों का कहना है कि पानी के अभाव में उनकी फसलें खराब होने लगी हैं। किसानों का कहना है कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अवैध पुलिया को तत्काल हटवाने, खनन पर रोक लगाने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले में सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र फोगाट ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अगर अवैध पुलिया बनाई है वो गलत है। अवर अभियंता से जानकारी करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराएंगे।