फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खेत पर गई छात्रा की तालाब में डूबकर माैत

Fri, 28 Aug 2026 02:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
तालाब में किशोरी की तलाश करते हुए युवकमृतका किशोरी काजल का फाइल फोटो,परिजन द्वारा उपलब्ध मौके - फोटो : Samvad
विज्ञापन
खेरागढ़। थाना क्षेत्र के गांव लालपुर में बृहस्पतिवार सुबह पैर फिसलने से किशोरी तालाब में डूब गई। सूचना पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद किशोरी को तालाब से बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


घटना सुबह करीब 10 बजे की है। गांव लालपुर निवासी राजउद्दीन की बेटी काजल (17) सुबह करीब 10 बजे खेतों की ओर शौच के लिए गई थी। लौटते समय तालाब के किनारे उसका पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में चली गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उसे पानी में डूबते देखा और शोर मचाकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह देखते ही देखते पानी में डूब गई। घटना की जानकारी मिलते ही तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गांव के कमलेश कुमार, युमनेश, शंकर, कुर्बान, लोकेश और यूनिस साहसी युवक तालाब में उतर गए। करीब एक घंटे तक लगातार खोजबीन करने के बाद किशोरी गहरे पानी में दलदल में धंसी हुई मिली। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकालकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेरागढ़ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की मां नगीना ने बताया कि चार बेटियां और तीन वर्षीय सबसे छोटा बेटा अल्फाज है। अभी परिवार की किसी भी बेटी की शादी नहीं हुई है। काजल दूसरी नंबर की बेटी थी। उसने गांव के विद्यालय से आठवीं तक पढ़ाई की थी। पिता राजुद्दीन मजदूरी करते हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


तालाब और सड़क के बीच सुरक्षा के इंतजाम नहीं
लालपुर गांव में स्थित तालाब उफान पर है। ग्रामीणों ने बताया कि तालाब का पानी सड़क पर आ जाता है, जिससे तालाब और सड़क में अंतर करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में जरा सी चूक से बड़ा हादसा हो सकता है। यह मार्ग क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांवों को जोड़ने वाला मुख्य रास्ता है। इस रास्ते पर प्रतिदिन स्कूली छात्र छात्राओं, दोपहिया और चारपहिया वाहनों से सैकड़ों ग्रामीणों का आवागमन रहता है। तालाब और सड़क के बीच सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। सड़क किनारे बैरिकेडिंग एवं चेतावनी, संकेतक बोर्ड लगाए जाएं, जिससे हादसा होने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें