फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्कूल से घर लाैट रही स्कूटी सवार छात्रा को तेज रफ्तार वाहन ने राैंदा

विज्ञापन
तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 16 वर्षीय छात्रा की मौत
विज्ञापन
पिनाहट। राजाखेड़ा के नीमडाडा गांव में शुक्रवार शाम स्कूल से घर लाैट रही स्कूटी सवार छात्रा को तेज रफ्तार वाहन ने राैंदा दिया। गंभीर रूप से घायल छात्रा को पुलिस और राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी माैत हो गई।
विज्ञापन

थाना मंसुखपुरा क्षेत्र के गांव कुरकियन पुरा निवासी 16 वर्षीय छात्रा आंसू पुत्री दिनेश शर्मा राजाखेड़ा के बीके मांटेसरी स्कूल में हाईस्कूल की छात्रा थी। बताया गया है कि वह रोजाना स्कूटी से स्कूल जाती थी। शुक्रवार साढ़े चार बजे करीब स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह घर लाैट रही थी। गांव नीमडाडा के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद पुलिस और मौके पर माैजूद लोगों ने छात्रा को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दाैरान छात्रा की माैत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में चीखपुकार मच गई। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें