फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तीर्थ बटेश्वर के पंचमुखेश्वर महादेव मंदिर में बिना दहेज के संपन्न हुआ सादगीपूर्ण विवाह

विज्ञापन
बटेश्वर के पंचमुखेश्वर महादेव मंदिर मे लड़का लड़की की मांग मे सिंदूर भरता हुआ पंचमुखेश्वर महादेव
विज्ञापन
बटेश्वर। प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बटेश्वर के पंचमुखेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार शाम एक सादगीपूर्ण और प्रेरणादायक विवाह संपन्न हुआ। मंदिर परिसर में विधापुरा (पिनाहट) निवासी राजेश की 19 वर्षीया पुत्री भारती और पुरा चतुर्भुज (जैतपुर) निवासी महादेव के पुत्र विजय सिंह ने भगवान भोलेनाथ को साक्षी मानकर एक-दूसरे को वरमाला पहनाई।
विज्ञापन

पुजारी जयप्रकाश शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विवाह संपन्न कराया। नवदंपति ने मंदिर में शिवलिंग के सात फेरे लिए, जिसके बाद सिंदूरदान और सात वचनों की रस्म पूरी की गई। बताया गया कि दोनों परिवारों की कमजोर आर्थिक स्थिति के चलते यह विवाह बिना किसी दहेज-दिखावे के दोनों पक्षों की आपसी सहमति से आयोजित किया गया। इस दौरान दोनों पक्षों से लगभग एक दर्जन परिजन उपस्थित रहे। लड़की पक्ष से हरिओम वर्मा, अर्जुन सिंह वर्मा, सुभाष डीलर, भजनलाल, बाबू सिंह वर्मा तथा लड़का पक्ष से रामवीर वर्मा, चेतराम वर्मा, विजय सिंह वर्मा, कालीचरण वर्मा व महादेव वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे और नवदंपति को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें