बाह: जैतपुर में सिद्धचक्र महामंडल विधान के समापन पर निकाली गई शोभायात्रा की तस्वीरें
बाह। जैतपुर के पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मंगलवार को आठ दिवसीय सिद्धचक्र महामंडल विधान का समापन हुआ। श्रद्धालुओं ने 1024 अर्घ्य समर्पित कर सिद्ध भगवान की आराधना की। जयपुर के सम्मेद जैन शास्त्री ने धर्म और संयम का संदेश दिया। हवन यज्ञ में सबके कल्याण के साथ विश्व शांति की प्रार्थना की गई।
प्रवचन में कहा गया कि वास्तविक यज्ञ केवल द्रव्यों को अग्नि में होम करना नहीं है, बल्कि क्रोध, मान, माया, लोभ और अहंकार को त्यागना ही सच्ची पूर्णाहुति है। विधान के बाद श्रीजी की शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा मार्ग पर धार्मिक धुन पर जैन श्रद्धालु जमकर थिरके। लोगों ने फूल बरसाकर श्रीजी की जगह-जगह पर आरती उतारी। इस दौरान महेश चंद्र, सनत जैन, मुकेश जैन, राहुल बजाज, रानू जैन, अमन जैन, अशोक जैन, नीरज जैन, राजन जैन, गोल्डी जैन, मनोज जैन, विशाल जैन, दीपक जैन, नीतू जैन, अंजली जैन, कोमल जैन, रीना जैन, रश्मि जैन और सपना जैन आदि मौजूद रहीं।