बाह के पशु अस्पताल के बाहर 3 दिन से बीमार पड़ी गाय को भाकियू के हस्तक्षेप पर मिल सका इलाज
बाह। पशु अस्पताल बाह के बाहर बीमार पड़ी गाय को बुधवार देर शाम भाकियू के हस्तक्षेप से 3 दिन बाद इलाज नसीब हो सका। भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) के जिलाध्यक्ष हर्ष शर्मा ने बताया कि बाह के पशु अस्पताल के बाहर 3 दिन से बीमार गाय पड़ी होने की सूचना पर वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सर्दी में बीमार गाय कांप रही थी। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिवांगी उदैनिया को पशु पालन विभाग की संवेदनहीनता को दर्शाने वाली घटना की जानकारी दी। उनके हस्तक्षेप के बाद पहुंची पशु पालन विभाग की टीम ने बीमार गाय का इलाज किया। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी अस्पताल के बाहर सड़क किनारे घायल गाय पड़ी मिली थी। इस दौरान भाकियू के प्रभाकर यादव, अनुज राठौर, जितेन्द्र यादव, दयाशंकर बरुआ मौजूद रहे।
बाह के पशु अस्पताल के बाहर 3 दिन से बीमार पड़ी गाय को भाकियू के हस्तक्षेप पर मिल सका इलाज