फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा जिला अस्पताल से हथकड़ी खोलकर लुटेरा फरार, नींद में थे सुरक्षा में लगे सिपाही

Fri, 09 Nov 2018 03:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
दीपावली पर आगरा के खेरागढ़ कस्बा में एक व्यापारी की दुकान से दो बदमाशों ने गल्ला लूट लिया। व्यापारी ने साहस दिखाया। एक बदमाश को दबोच लिया। इसी बीच बदमाश का साथी गल्ले में रखे 50 हजार रुपये लूटकर बाइक छोड़कर फरार हो गया। 
विज्ञापन


वहीं दूसरे से व्यापारी की गुत्थमगुत्था हुई। बाद में आसपास के लोग जुट गए। उन्होंने बदमाश को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे भीड़ से छुड़ाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गुरुवार तड़के बदमाश दो सिपाहियों की अभिरक्षा से फरार हो गया।

नगला उदैया निवासी महेश की खेरागढ़ बाईपास रोड पर परचून की दुकान है। बुधवार शाम करीबन सात बजे बाइक पर दो बदमाश आए। एक बदमाश ने महेश से मोमबत्ती और बताशे देने को कहा। 
विज्ञापन


महेश सामान का वजन करने लगे। तभी बदमाश ने रुपयों से भरा गल्ला निकाल लिया। महेश ने विरोध किया। इस पर उसने तमंचे की बट सिर में मार दी। इसके बावजूद महेश ने बदमाश को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उसने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। 
 

बदमाश साथी के साथ बाइक पर बैठकर भागने लगा। महेश ने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग आ गए। बदमाश को भी पकड़ लिया। 
यह देखकर बदमाश का साथी गल्ले में रखे 50 हजार रुपये लेकर पैदल भाग गया। पकड़ में आए बदमाश और व्यापारी में गुत्थमगुत्था होने लगी। 

बदमाश ने उन्हें तमंचे की बट मारी। एक फायर भी किया। मगर, व्यापारी ने उसे छोड़ा नहीं, बाद में लोगों ने उसको पकड़ लिया। उसकी पिटाई की। सूचना पर पुलिस ने उसे भीड़ से हटाकर हिरासत में लिया। 

उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। आरोपी की अभिरक्षा में खेरागढ़ थाना के सिपाही प्रमोद और इलियास लगाए गए थे। गुरुवार तड़के 4:30 बजे आरोपी हथकड़ी खोलने के बाद भाग गया। 

इंस्पेक्टर थाना रकाबगंज ने बताया कि मामले में शाम 3:30 बजे तहरीर मिली है। दोनों सिपाही और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। व्यापारी ने गल्ले से 50 हजार रुपये लूटने की तहरीर दी है। थाना खेरागढ़ के इंस्पेक्टर नरेंद्र शर्मा ने बताया कि लापरवाह सिपाहियों के खिलाफ लिखित में कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है।
 

बदमाश ने फांदी दीवार, सिपाही नहीं चढ़ सके 

हास्पिटल में मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि बदमाश ने अपने ऊपर चादर डाल ली थी। इसके बाद हथकड़ी खोल ली और ड्रिप भी निकाल ली। सिपाही भी पास ही थे, लेकिन नींद में थे। उन्हें इसकी भनक नहीं लगी। 

बदमाश अचानक पलंग से उठा और भागने लगे। लोगों के शोर मचाने पर सिपाही भी पीछे दौड़े, लेकिन बदमाश अस्पताल की दीवार फांदकर बाहर चला गया। वहीं सिपाही दीवार पर नहीं चढ़ सके। सिपाही उसकी तलाश में दौड़े, लेकिन वह हाथ नहीं आ सका। सिपाहियों ने एक घंटे बाद बदमाश के भागने की सूचना दी। इस पर थाना रकाबगंज पुलिस पहुंच गई। 
 
विज्ञापन

आधार कार्ड पर लिखे पते पर नहीं मिला

पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम होतम सिंह पुत्र नेतराम रसूलपुर, फतेहाबाद बताया। उसके पास एक आधार कार्ड भी निकला। पुलिस बदमाश की तलाश में रसूलपुर फतेहाबाद गई, लेकिन पता फर्जी निकला।

पुलिस ने आधार कार्ड कब्जे में ले लिया है। आशंका है कि फर्जी आधार कार्ड बनवाया था। वहीं बाइक पर भी नंबर नहीं लिखा है। आशंका है कि बाइक चोरी या लूट की होगी। पुलिस चेसिस नंबर और इंजन नंबर से मालिक के बारे में पता करने में लगी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें