फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गांव भिलावटी से मुरेंडा तक बनेगी 44 लाख से सड़क

Fri, 09 Jan 2026 02:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
किरावली के गांव मिलावटी में ब्रहस्पतिवार को सड़क का शिलान्यास करते डाक्टर रामेश्वर सिंह चौधरी ए - फोटो : संस्थान
विज्ञापन
किरावली। गांव भिलावटी से मुरेंडा तक 44 लाख रुपये की लागत से जल्द सड़क का निर्माण कराया जाएगा। विधायक बाबूलाल के प्रस्ताव पर इस सड़क निर्माण को मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गांव भिलावटी में आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि डाॅ. रामेश्वर सिंह चाैधरी ने बताया कि भिलावटी से मुरेंडा तक सड़क 11,50 मीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। 15 लाख रुपये की लागत से लोक निर्माण विभाग सीसी मार्ग का निर्माण कराएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है। आयोजन हाकिम सिंह बाबा की अध्यक्षता और उदयवीर सिंह सरपंच के संचालन में किया गया। कार्यक्रम के दाैरान रामेश्वर सिंह और प्रमुख पति अछनेरा महाराज सिंह का साफा बांधकर स्वागत किया। इस दाैरान 32 जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया गया। माैके पर तहसीलदार किरावली दीपांकर, नायब तहसीलदार सुभ्रा अवस्थी, प्रमोद कुमार, अवर अभियंता, काजोल द्विवेदी, अरविंद सारस्वत, जुगुनू, उत्तम सिंह और रामप्रकाश सारस्वत सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें