फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मासूम के गले में फंसा मूली का टुकड़ा, हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंया(आगरा)। थाना क्षेत्र के गांव कुर्री में शनिवार शाम को घर में खेलते समय दो साल के मासूम बच्चे ने मूली का टुकड़ा निगल लिया। मूली का टुकड़ा के बच्चे के गले में फंस गया। परिजन बालक को सीएचसी सैंया लाए, जहां हालत नाजुक होने पर डाॅक्टरों ने उसे एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

परिजन के अनुसार, दो वर्षीय बालक लव घर में खेल रहा था। इसी दाैरान पास में पड़े मूली के टुकड़े को वह निगल गया। मूली का टुकड़ा गले में फंस जाने से बालक रोने लगा। आनन-फानन में बालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंया ले जाया गया। वहां तैनात डाॅक्टर बालक के गले में फंसे मूली के टुकड़े को बाहर नहीं निकाल सके। बच्चे की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर कर दिया। परिजन ने बालक की हालत चिंताजनक बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें