फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विवि में पहले दिन 358 छात्र-छात्राओं ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
परीक्षा के दौरान निरीक्षण करते परीक्षा नियंत्रक
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की सेेमेस्टर परीक्षाएं शुरू हो गईं। पहले दिन की परीक्षा में 10,825 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 358 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। प्रवेशपत्र की जांच करने के बाद ही छात्र-छात्राओं को केंद्रों में प्रवेश करने दिया गया।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बीए, बीकॉम, बीएससी की प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर और एमए, एमकॉम और एमएससी प्रथम और तृतीय सेेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। 275 केंद्रों पर तीन पालियों में परीक्षा हुईं। कुल 10,825 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें से 358 ने परीक्षा छोड़ दी है। इसमें 254 छात्र और 104 छात्राएं हैं। पहली पाली में सबसे ज्यादा 10,242 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 344 गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में 244 में से 3 और तीसरी पाली में 339 में से 11 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। सचल दल भी सक्रिय रहे।
-
संवेदनशील पांच केंद्रों पर पर्यवेक्षक तैनात

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने पांच संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। सचल दल ने इन कॉलेजों में बीती परीक्षा में गड़बड़ी पकड़ी थी। सभी परीक्षाएं पर्यवेक्षकों की निगरानी में होंगी। परीक्षा के बाद पर्यवेक्षकों को रिपोर्ट भी विश्वविद्यालय प्रशासन को देनी होगी।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत बीए, बीकॉम, बीएससी की प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर और एमए, एमकॉम और एमएससी प्रथम और तृतीय सेेमेस्टर की परीक्षा संचालित हो रही हैं। इनके लिए 275 केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें से पांच केंद्र संवेदनशील हैं। ये आगरा के ही कॉलेज हैं। इन केंद्रों पर पर्यवेक्षकों की तैनाती कर दी है। ये प्रश्नपत्रों के पैकेट को अपनी निगरानी और उत्तर पुस्तिकाओं को सील करने तक रहेंगे। प्रतिदिन की परीक्षाओं की ये रिपोर्ट भी देंगे।
विज्ञापन




-

ये बनाए गए पर्यवेक्षक

कॉलेज पर्यवेक्षक



- श्री रघुकुल महाविद्यालय बाकलपुर खेरागढ़ डॉ. मनीष शुक्ला, आगरा कॉलेज

-गुुरु निरंजना नंद महाविद्यालय इरादतनगर डॉ. सतीश कुमार, भदावर विद्या मंदिर महाविद्यालय



-किसान दिलीप सिंह बघेल मेमोरियल डिग्री कॉलेज, धनौली प्रो. उदयराज सिंह, सीएल जैन कॉलेज

-आरसी शर्मा डिग्री कॉलेज लादूखेड़ा डॉ. लोकेंद्र सिंह, भदावर विद्या मंदिर महाविद्यालय



-संजय गांधी कॉलेज ऑफ एजुकेशन जगनेर रोड डॉ. मुकेश बघेल, आईईटी खंदारी कैंपस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें