बड़ा रैकेट होने की आशंका
सहायक पुलिस आयुक्त सदर अर्चना सिंह ने बताया कि मेडिकल परीक्षण में किशोरी गर्भवती निकली है। मंगलवार को उसके बयान कोर्ट में दर्ज कराए जाएंगे। विवेचक जांच कर रहे हैं। किसी बड़े रैकेट से जुड़े होने के बारे में पता किया जा रहा है। किशोरी और आरोपी महिला के परिवार वालों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
काउंसिलिंग कराई जा रही
पुलिस ने किशोरी की काउंसिलिंग कराई है। उसने बातचीत में यही बताया कि वह अपनी मर्जी से यह सब कर रही थी। अपनी मौसी के घर में ही रहना चाहती है। वह तीन महीने की गर्भवती है। इसके बाद ही पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया था। अब उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।