फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: सीएम योगी ने मथुरा को दी 822 करोड़ की सौगात, कहा- देश में यूपी विकास का नया मॉडल

Tue, 13 Dec 2022 12:34 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

सीएम योगी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश विकास के नए मॉडल के रूप में आगे बढ़ रहा है। पूरी दुनिया इसकी ओर आकर्षित हो रही है। उन्होंने कहा कि 30 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट ब्रज भूमि के विकास से जुड़ने वाले हैं। 
विज्ञापन
मथुरा में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निकाय चुनाव से पहले भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा को 822 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने मंगलवार की सुबह सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज के मैदान में बटन दबाकर 84 परियोजनाओं का लोकार्पण और 126 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। यह परियोजनाएं 12 से अधिक विभागों से संबंधित हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी ने भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित किया। मंच पर उनके साथ केंद्रीय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल और जिले के सभी जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। 

विज्ञापन

सीएम योगी ने राधे-राधे और बांकेबिहारी लाल की जयकार से संबोधन का शुरू किया। उन्होंने कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं कि ब्रजभूमि में आने का अवसर मिला है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के धार्मिक स्थलों का महत्व बताते हुए कहा कि सबसे बड़ा दुनिया का धार्मिक आयोजन प्रदेश में प्रयागराज कुंभ के रूप में होता है। आज उत्तर प्रदेश विकास के नए मॉडल के रूप में आगे बढ़ रहा है। पूरी दुनिया उत्तर प्रदेश की ओर आकर्षित हो रही है। उन्होंने कहा कि 30 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट ब्रज भूमि के विकास से जुड़ने वाले हैं। 

विज्ञापन

'जो भी दुस्साहस करेगा, वो अंजाम भुगतेगा'

सीएम योगी ने कहा कि ब्रजभूमि को 822 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देकर आनंद की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों ने विधानसभा चुनाव में आशीर्वाद दिया। भाजपा के सभी जनप्रतिनिधियों को जिताया। इसके लिए आभार व्यक्त करता हूं। सीएम योगी ने कहा कि पिछले पांच साल में ब्रजभूमि की तस्वीर बदली है। भाजपा सरकार में व्यापारी और महिलाएं सुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई अपराधी दुस्सास करेगा तो अंजाम भी भुगतेगा। 

उन्होंने कहा कि देश में यूपी सुंदर और स्वच्छ भी है। उन्होंने कहा कि महामारी के प्रकोप से जनता को बचाया। नरेंद्र मोदी नेतृत्व में कोरोना की लड़ाई लड़ी गई। फ्री टेस्ट, उपचार और वैक्सीन उपलब्ध कराई गई। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बाकी सात नगर निगम को भी जोड़ा। इसमें मथुरा निगम भी है। ट्रैफिक मैनेजमेंट भी किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें