बाह। आगरा-इटावा स्टेट हाईवे पर बाह के भाऊपुरा गांव के पास शनिवार की रात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। उनका साथी घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाह क्षेत्र के जरार निवासी मौसम और एमनपुरा गांव के अनीश रविवार को कहीं बाइक से गए थे। परिजन के मुताबिक घर लौटते समय भाऊपुरा के पास किसी वाहन की चपेट में आने से दोनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची बाह पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां दोनों का लालत गंभीर देख एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर कर दिया गया था। आगरा ले जाते समय रास्ते में मौसम की मौत हो गई। शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। वहीं फरैरा गांव में मुरारीलाल शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे थे। रास्ते में किसी वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए बाह सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। संवाद