फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पिढ़ाैरा के बीहड़ में भीषण आग से 10 एकड़ क्षेत्र की हरियाली राख

Mon, 13 Apr 2026 02:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
पिढोरा के बीहड़ में आग से हड़कंप, वन्य जीवों में मची भगदड़
विज्ञापन
पिनाहट। पिढ़ाैरा थाना क्षेत्र के पुरा बघेल के बीहड़ में रविवार शाम अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि देखते ही देखते करीब 10 एकड़ क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। हरियाली जलकर राख हो गई। भीषण आग से वन्य जीवों में मची भगदड़ मच गई।
विज्ञापन




बीहड़ में लगी आग और धुएं के कारण वन्य जीवों के अस्तित्व पर संकट मंडराने लगा। खरगोश, सियार और अन्य जंगली जीव जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागते देखे गए। आग की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से डंडों और झाड़ियों की मदद से आग बुझाने का पारंपरिक प्रयास किया गया, लेकिन हवाओं के कारण आग फैलती चली गई। देर शाम तक आग धधकती रही, जिससे भारी मात्रा में प्राकृतिक वनस्पति और घास-फूस जलकर नष्ट हो गई। सामाजिक वानिकी रेंजर गजेंद्र चौधरी ने बताया कि आग बुझाने के लिए विभाग की टीम जुटी हुई है और लगातार प्रयास जारी हैं। हालांकि, भौगोलिक परिस्थितियों और झाड़ियों के कारण आग पर पूरी तरह काबू पाने में बाधा आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें