भोगांव। नगर के मोहल्ला जगतनगर में 2.15 करोड की लागत से नगर पंचायत बरातघर बनवाएगी। बुधवार को भाजपा विधायक रामनरेश अग्निहोत्री तथा चेयरमैन नेहा तिवारी ने शिलान्यास किया।
विधायक ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में बिना किसी भेदभाव के साथ विकास कार्य हो है। चेयरमैन ने कहा कि बरातघर में वातानुकूलित एक हॉल, दो कमरे, चाहरदीवारी तथा लाइटें लगवाई जाएंगी। चेयरमैन प्रतिनिधि आशीष तिवारी, विधायक प्रतिनिधि अंकुर अग्निहोत्री, अशोक मिश्रा, रमेश दुबे, श्रीकृष्ण मिश्रा, सुधांशु मिश्रा, सुघरसिंह कठेरिया, पन्नालाल फौजी, सभासद कलीमुद्दीन, अजय यादव, रमेश शाक्य, अमित मिश्रा मौजूद रहे।