फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: होली पर हादसे में उजड़ा सुहाग, मजदूर की पत्नी बोली-कैसे पलेंगे तीन बच्चे

Fri, 06 Mar 2026 02:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार की टक्कर से मृत बाइक सवार बिजौली के जौनी का फाइल फोटो
विज्ञापन
बाह। होली पर अपनी बहन के घर से लौट रहे बिजौली के बाइक सवार जौनी (28) की सड़क हादसे में मौत से उसकी पत्नी ऊषा का सुहाग उजड़ गया। परिवार में होली की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन




बिजौली के विजय कुमार ने पुलिस को बताया कि भाई जौनी मंगलवार शाम 5 बजे इटावा के जसोहन गांव में अपनी बहन अर्चना से होली पर मिलने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। बाह कचौराघाट मार्ग पर जैतपुर के तिलूपुरा और पचपेड़ा के बीच तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जौनी गंभीर रूप से घायल हो गया। सैफई के पीजीआई में उसकी मौत हो गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पर पहुंचा तो परिवार में होली की खुशी मातमी कोहराम में बदल गई। अपना सुहाग उजड़ने से सुधबुध खोई ऊषा ने बताया कि पति मजदूरी करते थे। परिवार में कोई और कमाने वाला नहीं है। तीन बच्चे निखिल (7), अभय (6), जान्हवी (1) किसके भरोसे पलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें