फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: मकान में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां बुझाने में जुटी, हादसे में महिला बुरी तरह झुलसी

Mon, 13 Feb 2023 07:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में सोमवार की शाम एक मकान में आग लग गई। इससे आसपास अफरातफरी का माहौल हो गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल की टीम आग बुझाने का प्रयास कर रही है।   
विज्ञापन
आग लगने की सूचना पर पहुंचे एसीपी मयंक तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक मकान में भीषण आग लग गई। आग की लपटें देखकर मौके पर भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर दमकल व पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र के गोविंदपुरी इलाके की है। यहां एक मकान में आग लग गई। घर से आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों ने अपने स्तर बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि काबू नहीं किया जा सका।

सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियां बुझाने का प्रयास कर रही हैं। सूचना पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। हादसे में एक महिला भी बुरी तरह झुलस गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें