फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दीवानी चौराहे पर प्रतिमा के समक्ष किया हवन

विज्ञापन
हवन करते पदा​धिकारी
विज्ञापन
आगरा। पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह की जयंती पर राष्ट्रीय लोकदल व विभिन्न सामाजिक संगठनों ने दीवानी चौराहे स्थित उनकी प्रतिमा पर हवन कर विचार गोष्ठी आयोजित की। उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष दुर्गेश शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर, नरेंंद्र बघेल, सुरेंद्र रावत, संजय फौजदार, संजय फौजदार, अरविंद चाहर, बच्चू सिंह भगौर, जसवीर चाहर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-

सपाइयों ने मनाई जयंती
आगरा। समाजवादी पार्टी ने चौधरी चरण सिंह की जयंती पर दीवानी चौराहे स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पार्टी महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने कहा कि चौ. चरण सिंह के सिद्धांतों और विचारों को ग्रहण करना सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान ममता टपलू, पुष्पेंद्र शर्मा, पवन प्रजापति, कादिर कुरैशी, चौ. फरहान, अमित प्रताप यादव, निवेश शर्मा, सोनू अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें