फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चौधरी चरण सिंह के सिद्धांतों पर चलकर ही मिलेगा उन्नति का रास्ता

विज्ञापन
प्रगतिशील जाट महासभा
विज्ञापन
आगरा। प्रगतिशील जाट महासभा ने भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जयंती पर समारोह का आयोजन ग्वालियर रोड नगला पदमा स्थित एक फार्म हाउस पर मंगलवार को किया। बुजुर्ग किसानों, वीरांगनाओं और समाज सेवियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि चौधरी चरण सिंह की सोच से ही आज देश का किसान सशक्त है। वह किसानों के हक के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से भी लड़ जाते थे। उन्होंने चकबंदी से किसानों के काम को आसान बनाया। उनकी सोच में गरीब और किसान का उत्थान सबसे पहले था। उनके सिद्धांतों पर चलकर ही उन्नति का रास्ता मिलेगा। पूर्व मंत्री उदयभान सिंह ने कहा चौधरी चरण सिंह जमीन से जुड़े नेता थे। उन्होंने स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी इसके बाद देश की राजनीत में किसानों के सबसे बड़े पक्षकार बनकर प्रधानमंत्री तक बने। उनकी सोच में खेत-खलिहान और गांव बसता था। इस दौरान प्रगतिशील जाट महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम फौजदार, कोषाध्यक्ष मोहन सिंह सोलंकी, यादराम वर्मा, प्रताप सिंह चाहर, उदयवीर सिंह, राजन सिंह, संजय खिरवार, कुसुम देवी, सावित्री देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें