फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली भव्य शोभायात्रा

विज्ञापन
हनुमान जन्मोत्सव शोभा यात्रा में शामिल अतिथि गण एवं ग्रामीण
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। ग्राम सीकरी चार हिस्सा में मंगलवार को हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा सीकरी चार हिस्सा होते हुए परिक्रमा मार्ग से ब्राह्मण मोहल्ला स्थित हनुमान बगीची पर समाप्त हुई।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गुड्डू चाहर ने आरती कर शोभायात्रा शुरू की। प्रमोद गोला, अनिल लोधी और संतोष बघेल ने अतिथियों का स्वागत किया। शोभायात्रा में कई झांकियां शामिल थीं। काफी संख्या में ग्रामीणों ने जय श्री राम और जय बजरंगबली के नारे लगाए। बैंड बाजों की धुन पर महिला, पुरुष और नौजवानों ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दाैरान बंटी सिसोदिया प्रधान, पंडित राजू शर्मा, गोपाल शर्मा, विनोद गोयल, हेतराम बघेल और पूर्व प्रधान महावीर सिंह वर्मा आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें