फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विद्युत लाइन ठीक करते संविदाकर्मी को लगा करंट, गंभीर

विज्ञापन
जेसीबी से दुरुस्त की गई आंधी में क्षतिग्रस्त बिजली की लाइन
विज्ञापन
इरादतनगर। विद्युत लाइन सही करते समय एक संविदाकर्मी करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार शाम को तेज आंधी-पानी आने से वृथला फीडर से पोषित बनबरियापुरा की ट्यूबवेल लाइन के तार टूट गए थे। मंगलवार को डुंडीपुरा निवासी संविदाकर्मी विनोद को तार सही करने भेजा गया था। विनोद का आरोप है कि वह जेई वृथला के कहने पर गया था। तार जोड़ते समय अचानक बिजली करंट आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उन्हें इलाज के लिए इरादतनगर पहुंचाया। परिजन को सूचना मिलने पर वे भी मौके पर पहुंचे। पीड़ित के भाई सुखबीर सिंह ने थाना इरादतनगर में तहरीर दी है। उन्होंने जेई वृथला पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें