आगरा। सृजनिका आर्ट गैलरी के स्थापना दिवस पर नेशनल हाईवे स्थित रेस्तरां में रविवार को चित्रकला प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 32 प्रतिभागियों ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से रचनात्मकता और भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत की।
शुभारंभ मुख्य अतिथि शिक्षाविद रवि नारंग, संस्कार भारती ब्रज प्रांत के जनरल सेक्रेटरी नंद नंदन गर्ग एवं ललित कला संस्थान के उपनिदेशक डॉ. मनोज कुमार ने दीप जलाकर कर किया। अतिथियों ने चित्रकला को तनाव दूर करने और मन के भावों को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम बताया। निदेशिका डॉ. आभा सिंह गुप्ता ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। निर्णायक मंडल में सेवानिवृत्त प्रो. अश्विनी शर्मा और डॉ. सुनीता शर्मा शामिल रहीं। तीन वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में बेस्ट पेंटिंग के लिए दृष्टि गर्ग, अक्षिता माथुर, कार्तिकेय मिश्रा और रूहानी को पुरस्कृत किया गया। सीनियर वर्ग में लव कुमार, रुचिका अग्रवाल, प्रियांक अग्रवाल और अदम्य शर्मा विजेता रहे। वहीं सुपर सीनियर वर्ग में इशिता चौधरी, मानसी अग्रवाल और संस्कृति राठौर को पुरस्कार प्रदान किए गए। संचालन अंशिका रायजादा और रुचिका अग्रवाल और धन्यवाद ज्ञापन अतुल गुप्ता ने दिया। इस मौके पर लक्ष्मी गुप्ता, डॉ. सरोज भार्गव, राजीव द्विवेदी, प्रो. बिंदु अवस्थी, डॉ. एकता श्रीवास्तव, डॉ. शिल्पी गुप्ता साने, डॉ. सविता प्रसाद, डॉ. दीपा सिंह, डॉ. तपस्या आदि मौजूद रहे।