फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP में खौफनाक वारदात: मौसेरे भाई से निकाह के लिए युवती ने मरवा दिया आशिक, दरिंदों ने बिलाल का गला-कलाई काटी

Mon, 23 Jun 2025 10:36 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, आगरा

सार

20 जून को साजिश के तहत आमिर और फरमान बिलाल को पार्टी करने के बहाने जोनल पार्क चौपाटी की तरफ ले गए। एक जगह पर शराब पार्टी की। बिलाल के नशे में होने पर उसके सिर में ईंट से प्रहार किया। 
विज्ञापन
आरोपी आमिर खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ताजगंज में ऑटो चालक बिलाल हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। प्रेमिका ने अपने मौसेरे भाई फरमान और उसके दोस्त आमिर खान से हत्या कराई थी। वह बिलाल से प्रेम संबंध बिगड़ने पर मौसेरे भाई से निकाह करना चाहती थी।

विज्ञापन

शुक्रवार रात को ताजगंज के जोनल पार्क स्थित एक प्लॉट में बोदला निवासी ऑटो चालक बिलाल (22) का शव मिला था। हत्याकांड के खुलासे के लिए दो टीमें लगी थीं। पुलिस ने रविवार रात को सर्किट हाउस के पास से शहीद नगर निवासी आमिर खान को गिरफ्तार किया। इसमें सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को काफी मदद मिली।

आरोपी की निशानदेही पर एक ब्लेड और छुरी बरामद की गई। डीसीपी सिटी सोनम कुमार के मुताबिक, आरोपी आमिर ने बताया कि 10 साल से उसकी दोस्ती बागराजपुर इलाके के फरमान से है। दोनों पच्चीकारी करते थे। पिछले काफी समय से वो चमरौली में पत्थर का काम करने लगा, जबकि फरमान ने प्रतापपुरा पर कार डेकोरेशन का काम शुरू कर दिया।

शराब पार्टी के बाद काट दी कलाई
डीसीपी ने बताया कि छह साल से फरमान के प्रेम संबंध अपनी मौसी की बेटी से चल रहे थे। 15 दिन पहले फरमान ने आमिर को बताया कि प्रेमिका के संबंध बिलाल से भी चल रहे थे। मगर, अब वो बिलाल से संबंध खत्म करना चाहती है। उससे निकाह नहीं करना चाहती है। मगर, वह परेशान करता है। इस पर तीनों ने बिलाल को रास्ते से हटाने की साजिश रची।
विज्ञापन

दोनों ने बिलाल का मोबाइल नंबर लेकर उससे बातचीत शुरू कर दिया। उसे काम दिलाने के बहाने दोस्ती गांठ ली। 20 जून को साजिश के तहत आमिर और फरमान बिलाल को पार्टी करने के बहाने जोनल पार्क चौपाटी की तरफ ले गए। एक जगह पर शराब पार्टी की। बिलाल के नशे में होने पर उसके सिर में ईंट से प्रहार किया। बाद में पार्क के अंदर ले गए। छुरी और ब्लेड से उसके गले और हाथों की कलाई काटकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें