फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पाइप लाइन डालते समय टूटी गंगा जल पाइप लाइन, 60 घरों में पानी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। ककरैठा रोड पर पाइप लाइन डालते समय गंगाजल की पाइप लाइन टूट गई है। इससे दो गलियों के करीब 60 घरों में पानी की समस्या आ रही है।
विज्ञापन

ककरैठा निवासी गोपाल सिंह यादव ने बताया कि आगे का रास्ता करीब 12 फीट चौड़ा है। इसमें पहले से ही गंगाजल, गैस पाइप लाइन, टोरंट की बिजली लाइनें पड़ी हुईं है। अब जल निगम चार और तीन फुट व्यास की दो पाइप लाइन डाल रहा है। इससे सीवर लाइन बिछाने के लिए जगह नहीं बचेगी।
विज्ञापन

ककरैठा निवासी योगेश मुदगल ने बताया कि ठेकेदार पाइप लाइन डालने को जेसीबी से खुदाई कर घरों और दुकानों के सामने मिट्टी डाल बंद कर देता है। तीन चार दिन नहीं हटवा रहा है, इससे परेशानी होती है। अब गंगाजल की पाइप लाइन को दो जगह से तोड़ दिया है। यहां के करीब 60 घरों में पानी नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

-
पाइप लाइन के टूटने की जानकारी नहीं है। विभाग की टीम भेजकर जांच कराएंगे। पाइप लाइन को जल्द सही कराया जाएगा। - एके राजपूत, जीएम, जलकल विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें