शमसाबाद। ग्राम धिमश्री में छत के पनारे से दीवार पर गिरने वाले गंदे पानी के विवाद में शुक्रवार को दो सगे भाइयों के परिवार आपस में भिड़ गए। जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
गांव के सुरेश चंद और रमेश चंद्र के मकान पास-पास हैं। रमेश के मकान के पनारे का पानी सुरेश की दीवार पर आने के विरोध में शुक्रवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। गाली-गलौज के बाद चलीं लाठियों से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस संघर्ष में दोनों पक्षों के सोनिया, कृष्णकांत, राजू, अजयकांत, सुनील, विशाल और बिट्टू घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है। पुलिस का कहना है तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।