फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर काम कर रहे किसान पर पलटा डंपर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां। गांव औरंध के पास सड़क किनारे स्थित खेत पर काम कर रहे एक किसान पर मार्ग से गुजर रहा डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। डंपर के नीचे दबने से किसान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं पास ही बैठे दो अन्य किसान बाल-बाल बच गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने काफी देर मशक्कत के बाद शव को बाहर निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गणेशपुर निवासी 30 वर्षीय किसान रामवीर शनिवार की सुबह औंरध गांव के पास स्थित खेत पर गेहूं की कटाई के लिए पहुंचे थे। कुछ दूरी पर दो अन्य किसान भी गेहूं काट रहे थे। इस बीच मार्ग से गुजर रहा एक डंपर अचानक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराने के बाद खेत में पलट गया। जब तक रामवीर कुछ समझ पाते तब तक डंपर उन पर आ गिरा। नीचे दबने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
वहीं पास बैठे किसानों ने भागकर जान बचाई। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव डंपर के नीचे फंसा होने के चलते पुलिस को काफी देर तक मशक्कत करनी पड़ी। करीब एक घंटा बाद शव को डंपर के नीचे से निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हादसे के बाद मृतक किसान के घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें