फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अरिंद नदी को पार करते समय डूबा किसान, मौत

Fri, 22 Aug 2025 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। थाना क्षेत्र के गांव बल्लमपुर में बृहस्पतिवार शाम खाद न मिलने के बाद घर आते समय अरिंदा नदी पार कर रहे किसान की डूबने से मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह शव मिलने के बाद परिजन में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। थाना क्षेत्र की ग्राम सभा सिंगनी के गांव बल्लमपुर निवासी 50 वर्षीय किसान राकेश कुमार के खेत अरिंद नदी के दूसरी तरफ हैं। रोज खेत पर जाने के लिए नदी पार करनी पड़ती थी, बृहस्पतिवार को वह फसल देखने के लिए अपने खेत पर गए थे। शाम के समय वह खाद लेने के लिए कुसमरा चले गए थे। खाद न मिलने के बाद वह अरिंद नदी पार कर घर आ रहे थे, तभी वह गिर गए। जानकारी होने के बाद परिजन नदी पर पहुंचे और तलाश शुरू कर दी। पुलिस को भी सूचना दी गई, मगर रात भर तलाश के बाद भी पता नहीं लग सका। शुक्रवार की सुबह किसान का शव नदी में मिल गया। पुलिस ने शव बाहर निकालने के बाद पोस्टमार्टम कराया। हादसे में किसान की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन

रोजाना जान का जोखिम उठाते हैं किसान
गांव सिंगनी के अधिकतर किसानों के खेत अरिंद नदी के पार हैं। उन्हें खेत पर जाने के लिए नदी को पार करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि तीन किलो मीटर तक न तो कोई पुल है न नदी पार करने का अन्य कोई साधन है। जिस वजह से रोज किसानों को जान जोखिम में डाल कर खेत पर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें