फतेहाबाद। थाना डौकी क्षेत्र में यमुना नदी के पुल से एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में नदी में छलांग लगा दी। गनीमत रही मौके पर मौजूद मजदूर ने युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस ने युवती को समझा-बुझाकर उसके परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
शनिवार को थाना डौकी क्षेत्र के वाजिदपुर यमुना नदी के पुल से खुशी (18) पुत्री संजय निवासी वाजिदपुर ने अज्ञात कारणों के चलते अचानक नदी में छलांग लगा दी। युवती को डूबता देख किनारे पर मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाया। मजदूरी करके पुल से निकल रहे थाना नगला सिंघी जिला फिरोजाबाद निवासी सुखवीर साहस दिखाते हुए नदी में कूद गया और युवती को बचा लिया। थानाध्यक्ष डौकी ने बताया पुलिस ने परिजन को मौके पर बुलाकर युवती को उन्हें सौंप दिया। युवती ने यह आत्मघाती कदम किन कारणों से उठाया, इसकी जांच की जा रही है।