फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कुत्ते ने काट लिया था मासूम, एंटीरेबीज वैक्सीन भी लगी; फिर भी नहीं बच सकी बालक की जान

Mon, 02 Feb 2026 10:18 PM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

कुत्ते के काटने से घायल बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार बालक को  एंटी रैबीज वैक्सीन लगवा दिया गया था। इसके बाद भी उसकी हालत बिगड़ गई। 
विज्ञापन
कुत्ता और बालक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के पिनाहट क्षेत्र के गांव अतैयापुरा के रहने वाले पांच वर्षीय बालक छोटू की कुत्ते के काटने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिजन की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक छोटू पुत्र कुंवर सिंह को 9 जनवरी को घर के बाहर खेलते समय एक कुत्ते ने काट लिया था। उसे तत्काल सीएचसी पिनाहट लेकर पहुंचे थे। जहां उपचार के बाद एंटीरेबीज के इंजेक्शन लगाए गए थे। बताया कि बच्चे को 9 और 12 जनवरी को एंटीरैबीज लगाई गई थी। इधर, शनिवार को अचानक छोटू की हालत बिगड़ गई।

परिजनों उसे इलाज के लिए दिल्ली ले गए। वहां हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे वापस घर ले आए। रविवार सुबह बच्चे की मौत हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि बालक को एंटीरैबीज लगाई गई थी। मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें