फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ताल वाले बाबा मंदिर का मार्ग जर्जर, श्रद्धालु परेशान

विज्ञापन
सामरा में बदहाल पड़ा मंदिर तक जाने वाला मार्ग.
विज्ञापन
- सड़क की मरम्मत, ताल साैंदर्यीकरण और अवैध कब्जा हटवाने की मांग
विज्ञापन


बिचपुरी। फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के गांव सामरा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर (ताल वाले बाबा) का मार्ग जर्जर होने के कारण आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। यह एक किलोमीटर लंबा मार्ग पिछले 15 वर्षों से क्षतिग्रस्त है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मंदिर मार्ग की मरम्मत, ताल के साैंदर्यीकरण और पार्किंग व्यवस्था को विकसित कराने की मांग की है।
विज्ञापन

किसान ब्रह्मस्वरूप ने बताया कि हर मंगलवार और शनिवार को आगरा, मथुरा, भरतपुर और धौलपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं। बारिश के बाद सड़क पर जलभराव और कीचड़ हो गई है। दाऊदपुर निवासी विजय सिंह ने कहा कि मंदिर के पीछे स्थित ताल की सफाई, घाट निर्माण और समुचित रखरखाव से यह स्थल धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित हो सकता है। वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मंदिर के सामने की जमीन पर अवैध कब्जा है जिस कारण पार्किंग की समस्या होती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें