फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एलाऊ क्षेत्र में कार ने बाइक सवार युवक को राैंदा, मौत

Tue, 15 Apr 2025 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
मृतक रंजीत - फोटो : मृतक रंजीत
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव राजपुर खुर्द निवासी युवक रविवार की देर शाम बाइक से शहर आते समय कार की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को साैंप दिया।
विज्ञापन

एलाऊ क्षेत्र के गांव राजपुर खुर्द निवासी 22 वर्षीय रंजीत शर्मा दिल्ली में रह कर फर्नीचर का काम करते थे। होली पर वह घर आए थे। तब पिता वीरेंद्र सिंह ने रंजीत को गेहूं की कटाई होने के बाद वापस चले जाने की बात कह कर रोक लिया था। तभी से वह पिता के साथ खेती के काम में हाथ बटा रहे थे। रविवार की देर शाम रंजीत बाइक से मैनपुरी किसी काम से आ रहे थे।
गांव तारापुर के पास कार की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद गांव राजपुर खुर्द में रंजीत का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। युवक की मौत के बाद घर में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें