फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीए की एक छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा। चौकी क्षेत्र के गांव नगला दिनी निवासी बीए की छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। बृहस्पतिवार की सुबह शव कमरे में लटका मिला। खुदकुशी की वजह गृहक्लेश बताई गई है, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना किशनी की चौकी कुसमरा क्षेत्र के गांव नगला दिनी निवासी किशन पाल की 20 वर्षीय पुत्री श्रद्धा बीए की छात्रा थी। पिता की करीब 10 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी थी। बृहस्पतिवार की सुबह परिजन ने उसका शव घर के कमरे में फंदे पर लटका देखा। सूचना पर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, चौकी इंचार्ज राजेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच गए। शव को फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थानाध्यक्ष किशनी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें