फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बकरी चराने गई दस साल की बालिका के साथ दुष्कर्म, आरोपी को मुठभेड़ में दबोचा

Sat, 26 Jul 2025 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार शाम बकरी चराने गई बालिका के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। उसने घर पहुंच कर घटना की जानकारी दी। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया। हालत गंभीर होने पर उसे आगरा रेफर कर दिया गया। परिजन ने गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को हजारा नहर के पास से देर शाम मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 10 वर्षीय बालिका बृहस्पतिवार शाम करीब 6:30 बजे खेत पर बकरी चराने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का ही मुनेश कुमार (21) उसे अरहर के खेत में जबरदस्ती पकड़ कर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद लहूलुहान बच्ची बमुश्किल घर पहुंची। परिजन को इस बारे में जानकारी दी। सदर सीओ आंचल चौहान ने गांव पहुंचकर बालिका के परिजन और ग्रामीणों से घटना के बारे में पूछताछ की। पीड़ित बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अशोकनगर में भर्ती कराया गया। सीएचसी अधीक्षक एएन चौहान ने बताया कि बालिका को रात करीब 11 बजे मेडिकल के लिए पुलिस लेकर आई थी। अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण बालिका को प्रारंभिक इलाज के बाद आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव में बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। आरोपी को पुलिस ने देर शाम मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी फायरिंग में आरोपी मुनेश के पैर में गोली लगी। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें