फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस की सप्लाई देने पहुंचे युवक को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। शहर में फीरोजाबाद से चरस की सप्लाई की जा रही है। संजय प्लेस में सप्लाई करने पहुंचे युवक को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने शुक्रवार दोपहर संजय प्लेस में एक पार्किंग में खड़े युवक को मुखबिर की सूचना पर हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने अपना नाम हाजीपुरा, रसूलपुर, फीरोजाबाद निवासी राशिद खान बताया। उसके पास से तीन किलो चरस बरामद की गई। उसने बताया कि वह चरस की खेप की सप्लाई देने आया था। सप्लाई लेने वाले को खुद फोन करना था। उसे नहीं मालूम कि चरस लेने कौन व्यक्ति आने वाला था। वह ये काम फीरोजाबाद के भोला के लिए करता है। भोला ही आगरा और आसपास के इलाकों में चरस की सप्लाई करता है। हरीपर्वत थाने के इंस्पेक्टर हरिमोहन सिंह ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी मिली है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें