फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित जमीन पर निर्माण को लेकर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। लॉयर्स कालोनी में विवादित जमीन स्थगनादेश के बाद भी दूसरी पार्टी को बेच दी गई। कई दिन से निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इसको लेकर गुरुवार को मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काम रुकवा दिया।
विज्ञापन

मऊ आनंदी भैंरों निवासी कमल सिंह ने बताया कि उनकी लॉयर्स कालोनी में जमीन है। इस पर दुकानों का निर्माण किया गया है। आरोप है कि विवादित जमीन का मुकदमा अपर सिविल जज प्रथम के यहां विचाराधीन है। इसके बाद भी संतोष कुमार ने जमीन को भूमाफिया को बेच दिया। वे लोग सत्ताधारी पार्टी की हनक और पुलिस से मिलीभगत करके निर्माण कार्य करा रहे थे। गुरुवार को कमल सिंह अपने भाई मांगेलाल के साथ पहुंचे और जमीन पर स्टे दिखाया। आरोप है कि इस पर विपक्षियों ने मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें