फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षदों ने घेरा आईजी दफ्तर, ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। बसपा पार्षद और नगर निगम कार्यकारिणी के उपसभापति नवाब सिंह के साथ एएसपी के पीआरओ व अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा की गई पिटाई का मामला आईजी कार्यालय में गूंजा।
विज्ञापन

तय कार्यक्रम के तहत पार्षदों ने बुधवार को आईजी कार्यालय का घेराव किया। भाजपा पार्षद कुंदनिका शर्मा धरने पर बैठ गईं। काफी देर हंगामा भी हुआ। पार्षदों का कहना था कि आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई न हुई तो सभी पार्षद सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। आईजी की गैरमौजूदगी में स्टाफ आफीसर विजय कपिल को ज्ञापन सौंपा गया।
बसपा पार्षद दल नेता कर्मवीर सिंह भारती, शिरोमणि सिंह, नवाब सिंह, ईश्वर सिंह, धर्मवीर सिंह, मनोज, अनवार, महेश जैन, रजिया सुल्ताना, चित्रा देवी, गजेंद्र सिंह, राजपाल यादव, उमेश यादव, राकेश जैन, मनोज राजौरा, प्रेमा वर्मा, संजय अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें