फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसपी की गाड़ी में ट्रोला ने टक्कर मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। आगरा-जयपुर हाईवे पर पथौली में मंगलवार की रात को ओवरलोडेड ट्रोला के चालक ने एएसपी शैलेश कुमार पांडेय की गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में एएसपी और उनकी टीम के सिपाही बाल-बाल बच गए। पुलिस ने पीछा करके ट्रोला चालक को हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।
विज्ञापन

मंगलवार रात तकरीबन 12:30 बजे एएसपी लोहामंडी पथौली की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान किरावली की ओर से एक ट्रोला आ रहा था। उसमें हैवी मशीनरी लोड थी। मशीनरी का कुछ हिस्सा ट्रोला से बाहर निकला हुआ था। एएसपी की गाड़ी निकली तो मशीनरी का हिस्सा टकरा गया। इससे कार अनियंत्रित हो गई। चालक ने किसी तरह कार को रोका। इसमें एएसपी और उनकी टीम के सिपाही बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद भी चालक ने ट्रोला को नहीं रोका और भागने लगा। इस पर पुलिस ने पीछा करके उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें